मुंबई, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कमाठीपुरा में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की पार्टी के एक नेता ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। मनसे के नेता ने महिला की पिटाई इसलिए की, क्योंकि उसने अपनी दुकान (मेडिकल स्टोर) के सामने बांस पर विज्ञापन बैनर लगाने से मना कर दिया। इस दौरान विवाद में मनसे के नेता ने महिला की सरेराह पहले थप्पड़ मारा, फिर उसे धमकाने लगा। कई बार महिला को धक्का भी दिया। वहीं, इस मामले में एनसीपी व शिवसेना ने मनसे पर निशाना साधा है।
28 अगस्त की इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने नागपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मनसे के तीन नेताओं को हिरासत में लिया है। वीडियो में एक मनसे नेता बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे धक्का देते और धमकी देते हुए दिख रहा है। हालांकि वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव कर इस महिला की मदद करते हुए भी दिख रहे हैं।





Users Today : 0
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 107
Users Last 30 days : 605
Users This Month : 257
Users This Year : 11278
Total Users : 72485
Views Today :
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 129
Views Last 30 days : 741
Views This Month : 325
Views This Year : 12958
Total views : 108981
Who's Online : 0


