मुंबई । मुंबई को ड्रग्स प्रâी करने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त ने स्पेशल टीम तैयार की है, जो नशेड़ियों की नाक में दम कर रखी है। यह टीम शहर में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने अब तक ६३ मामले दर्ज कर आठ करोड़ से अधिक के ड्रग्स और नशे का सामान जप्त किया है। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय सख्त हो गए हैं। उन्होंने ड्रग्स तस्करों पर कड़क कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल आयुक्त ने चार्ज लेने के बाद शहर में नागरिकों से उनकी समस्याओं संबंधित जानकारी मांगी थी। उसके अनुसार हर रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं। ऐसे में नशे के कारोबार को लेकर काफी शिकायत मिली थी, जिसको देखते हुए आयुक्त ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अपने अधिकारियों को महानगर को ड्रग्स प्रâी करने का आदेश दिया। आयुक्त के आदेश के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और शिंकजा कस रही है। शहर को ड्रग्स प्रâी बनाने के लिए पुलिस की एक दर्जन से अधिक स्पेशल टीमें तैयार की गई हैं। ये टीमें सादी वर्दी में गुटखा का धंधा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। अब तक ६३ मामले दर्ज किए गए हैं। आयुक्त ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। इस टीम से जुड़े पुलिसकर्मी नशे की खरीद-बिक्री से जुड़े तस्करों, खुदरा विक्रेताओं एवं माफिया के खिलाफ दिन-रात कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। अब तक करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए के मादक पदार्थों को जप्त किया है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


