Home Crime विधायकों को मुंबई में घर देने के उद्धव ठाकरे के फैसले पर...

विधायकों को मुंबई में घर देने के उद्धव ठाकरे के फैसले पर शरद पवार की आपत्ति

85
0

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाले विधायकों को मुंबई में घर देना चाहते हैं। लेकिन उनकी सरकार को सहयोग दे रही राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को उनका यह विचार पसंद नहीं आया। कांग्रेस भी उद्धव के इस विचार का विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने हाल ही में विधानसभा में घोषणा की थी कि उनकी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाले विधायकों को मुंबई में स्थायी आवास देना चाहती है। इस योजना से मुंबई, ठाणे एवं नई मुंबई के विधायकों को बाहर रखने की बात कही गई थी। साथ ही, ऐसे विधायकों को भी प्राथमिकता से बाहर रखा गया था जिनके स्वयं या पत्नी के नाम पर मुंबई में घर हो।