Home Country दस किलोग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दस किलोग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

35
0

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करके म्यांमार के रास्ते मणिपुर लाई गई 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राजधानी से गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान नाजीर (28) और दिनेश सिंह (57) के रूप में हुई हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी हैं। बरामद हेरोइन की कीमत 40 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि मणिपुर, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में सक्रिय मादक पदार्थ गिरोह के बारे में जानकारी पर मिलने पर टीम ने कड़ी मेहनत की जिससे यह सफलता मिली। श्री सिंह ने कहा कि इस गिरोह के सदस्य कथित तौर पर म्यांमार से तस्करी कर लाई गई हेरोइन को देश के विभिन्न हिस्सों में बेचने में शामिल थे।दोनों को 24 मार्च की सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास आईएसबीटी सराय काले खां तिराहे के पास से एक कार से गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से दस किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ.