मुंबई, कुरार पुलिस ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है जो शैडो फैक्स नामक कंपनी के डिलीवरी बॉय का सामान चोरी कर फरार हो गया था. कुरार पुलिस ने आरोपी को उसके हाथ मे बने टैटू की मदद से उसे गणेश नगर से गिरफ्तार किया है. उसके पास से अन्य पुलिस स्टेशन की हद में हुई चोरी के समान और स्कूटर जब्त कर लिया है.पुलिस की जांच में पता चला है कि जोमैटो का डिलीवरी बॉय पर हत्या का आरोप है. वह नागपुर जेल में आठ साल जेल की हवा खाकर लॉक डाउन में पैरोल पर छूटकर बाहर आया है. 25 मार्च को रहेजा काम्प्लेक्स में शैडो फैक्स कंपनी का डिलीवरी बॉय कुछ घरेलू सामान देने आया था. उसके साथ अन्य जगहों के भी डिलीवरी का सामान था जिसे वह काम्प्लेक्स के गेट के बाहर बाइक पर रखकर अंदर चला गया था. उसी समय वहां जोमैटो डिलीवरी बॉय मनीष गौड़ (30) भी वहां आया था मौका देकर बाइक पर रखा शैडो फैक्स कंपनी के सामान को चुराकर भाग गया.
चोरी की शिकायत के बाद सीनियर पीआई सतीश गाढवे के मार्गदर्शन में डिटेक्शन अधिकारी पीएसआई सतीश भालेराव और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी लेकिन उसके हाथ मे बने टैटू से हो गई. इसी आधार पर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया.
जांच में पता चला कि आरोपी मनीष गणेश नगर में एक व्यक्ति के हत्या का आरोपी है. हत्या के आरोप में 8 साल से नागपुर जेल में था. कोरोना कॉल में लॉक डाउन के दौरान पैरोल पर छूटकर आया था. जेल के छूटने के बाद मनीष ने जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने लगा था.
आरोपी ने बताया कि उसकी बीबी को महंगे कपड़े और सामान की शौकीन है, इसलिए वह बीबी को खुश करने के लिए चोरी करता है. मनीष ने इसके पहले एम एचबी पुलिस स्टेशन की हद में भी एक डिलीवरी बॉय का सामान चुराकर भाग गया था.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


