पालघर, मुंबई अमदाबाद हाइवे पर हाल ही में उद्योगपति साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में इनके साथ ड्राइविंग कर रही जहांगीर दिनशाह पंडोल की भी मौत हो गई, जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने कार निर्माता कंपनी से लेकर सड़क दुर्घटना की जांच करने वाले विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया हैं। साइरस की कार कैसे दुर्घटना का शिकार हुई फिलहाल ये एक मिस्ट्री ही बनी हुई है क्योंकि मामला एक उद्योगपति से जुड़ा है। परंतु प्राथमिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि पुल की डिजाइन साइरस मिस्त्री की मौत का काल बनी है। ये दावा आईआईटी खड़गपुर की ७ सदस्यों की फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट में हुआ है।
जांच टीम ने यह भी पाया कि साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार के सभी सेफ्टी फंक्शन ठीक से काम कर रहे थे। हादसे के समय एयरबैग भी खुले लेकिन सीट बेल्ट न लगाने की वजह से टक्कर में साइरस के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आर्इं, जो उनकी मौत की मुख्य वजह बनी है। गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री की कार मुंबई-अमदाबाद हाइवे पर सूर्य नदी के पुल पर डिवाइडर से जा टकराई थी।
खड़गपुर की सात मेंबर्स वाली फोरेंसिक टीम में दो स्कॉलर, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियर, व्रैâश इन्वेस्टिगेशन के अनुभवी प्रोफेशनल्स और सिम्युलेशन में स्पेशलाइजेशन रखने वाले एक-एक मेंबर शामिल हैं। सेव लाइफ फाउंडेशन ने इस टीम को साइरस की कार के एक्सीडेंट की जांच के लिए नियुक्त किया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 75
Users Last 30 days : 288
Users This Month : 45
Users This Year : 2827
Total Users : 64034
Views Today : 3
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 52
Views This Year : 3367
Total views : 99390
Who's Online : 0


