मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई 1993 बम ब्लास्ट मामले में दोषी रहे याकूब मेनन को न्यायालय द्वारा फाँसी की सजा दी गई थी।सात साल पहले मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में याकूब को दफना गया था। मिली जानकारी के अनुसार याकूब मेमन की कब्र के इर्द-गिर्द मार्बल लगाया गया है और साथ ही वहां लाइटिंग भी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि पांच महीने पहले कब्र पर मार्बल लगाने और लाइटिंग लगाने का काम हुआ था।
इस मामले में भाजपा नेता राम कदम ने जब आवाज़ उठाई और इस बात का विरोध किया तो उसके बाद मुंबई पुलिस की टीम कब्रिस्तान पहुंची और उस मामले की जांच की इसके बाद फौरन लाइटिंग को हटा दिया गया। भाजपा ने सीधे तौर पर इसके लिए महाविकास अघाड़ी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मार्च में शब-ए-बारात के समय याकूब मेनन की कब्र पर यह लाइटिंग लगाई गई थी। भाजपा का कहना है कि उद्धव ठाकरे के सीएम रहते कब्र को मजार बनाने का काम हुआ। इस मामले में भाजपा का कहना है कि उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


