ठाणे, लगभग सभी घरों में टीवी के रिमोट या उसकी आवाज को लेकर बच्चों या बड़ों के बीच झगड़ा होता ही रहता है। हालांकि यह किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह मामला इतना गंभीर हो सकता है कि पुलिस थाने तक पहुंच जाए। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ है। यहां एक बहू ने दांतों से अपनी सास की तीन उंगलियां काट लीं। दोनों के बीच टीवी को लेकर झगड़ा हुआ था। अंबरनाथ शहर के वडवली क्षेत्र की एक सोसायटी में ये घटना हुई है।
३२ साल की महिला अंबरनाथ में अपने पति और सास के साथ रहती है। ५ अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे सास भजन पढ़ रही थी, तब उसकी बहू टीवी देख रही थी। सास को टीवी की आवाज से भजन पढ़ने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उसने बहू से टीवी की आवाज कम करने को कहा लेकिन बहू ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
जिसके बाद सास के बार-बार टोकने पर बहू को गुस्सा आ गया और उसने टीवी की आवाज और तेज कर दी। बहू की इस हरकत पर सास ने टीवी बंद कर दिया। सास के टीवी बंद करने पर बहू को और तेज गुस्सा आया और दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा। इस दौरान बहू ने गुस्से में अपनी सास के दाहिने हाथ की तीन उंगलियों को अपने दांतों से बुरी तरह काट दिया, जिससे सास के हाथ से खून बहने लगा।
पत्नी और मां के बीच इस कदर झगड़ा देख बेटा बीच-बचाव करने आया तो बहू ने पति को गालियां देते हुए उसके साथ भी मारपीट की और धमकी भी दी। इस घटना के बाद सास ने अंबरनाथ-पूर्व के शिवाजीनगर थाने में जाकर बहू के खिलाफ धारा ३२४, ३२३, ५०४, ५०६ के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


