मुंबई, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पूरी तरह से मुखर हो गए हैं। लोकसभा चुनाव २०२४ में भाजपा सरकार को खत्म करने के लिए देशभर की सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुट गए हैं। उन्होंने दिल्ली जाकर विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी समेत करीब १० दलों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने बुधवार को कहा था कि यह प्रयास हम लगातार जारी रखेंगे। उसके बाद गुरुवार को टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यानी दीदी भी नीतिश कुमार के साथ आ गईं हैं। उन्होंने एक जनसभा को संबोधति करते हुए कहा कि विपक्ष एकजुट हो रहा है, २०२४ में हम खेला करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, मैं और अन्य दोस्त जब एकजुट होंगे। फिर वे (भाजपा) सरकार कैसे बनाएंगे? भारत को भाजपा सरकार की कोई जरूरत नहीं है।
बता दें कि बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर आरजेडी और अन्य दलों के साथ सरकार बनाने के बाद नीतिश कुमार राष्ट्रीय राजधानी के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं से मिले। नीतिश ने सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी राजा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला, समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, भाकपा (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य से भी मुलाकात की। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए एक बार फिर दिल्ली आएंगे, जो निजी कारणों से विदेश यात्रा पर हैं।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


