मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को यह आशंका व्यक्त की कि हरिद्वार के कुंभ मेले से लौटने वाले लोग कोविड-19 संक्रमण के संभावित वाहक बन जाएंगे, जिससे खतरा पैदा होगा। राउत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले हजारों भक्तों ने हरिद्वार में गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर पवित्र डुबकी लगाई।
राउत ने कहा, ‘‘त्योहारों और धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाना शिवसेना के लिए पीड़ादायक है, लेकिन पार्टी में लोगों के जीवन को बचाने के लिए ऐसा करने का साहस है। हमारी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है। मेरा मानना है कि कुंभ मेला से आने वाले लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को और अधिक फैला सकते हैं, जिससे तबाही होगी।’’
इससे पहले, दिन में पत्रकारों से बात करते हुए, मुंबई के प्रभारी मंत्री और कांग्रेस नेता असलम शेख ने कहा था कि राज्य सरकार को कुंभ मेले से लौटने वाले लोगों को लेकर दिशा-निर्देश तय करने होंगे, क्योंकि समारोह के दौरान कोविड-19 के उचित व्यवहार का पालन नहीं किया गया। कोविड-19 मामलों और इससे हुई मौतों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार तक राज्य में कोविड-19 के कुल 34,58,996 मामले आ चुके हैं, जबकि 58,245 मौतें हो चुकी हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


