Home Maharashtra दहिसर में परिवार का आरोप पुलिस प्रताड़ना से बच्चे ने की आत्महत्या…

दहिसर में परिवार का आरोप पुलिस प्रताड़ना से बच्चे ने की आत्महत्या…

132
0

मुंबई : बाइक चोरी करने के शक में दहिसर में रहनेवाले एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आया है। युवक ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार को दहिसर दहिसर में घटित हुई है। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम राज पवार है। उसके रिश्तेदारों ने राज पर पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। युवक के परिवारवालों ने पुलिस पर राज को चोरी में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दहिसर में राज पवार (23) वर्षीय युवक ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। राज पवार का बुधवार को निधन हो गया। उस पर बाइक चोरी करने का शक पुलिस को था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की प्रताड़ना के चलते उनके बेटे ने आत्महत्या की है। 19 फरवरी को राज की बाइक को ट्रैफिक पुलिस ने टो कर लिया था। उनके परिवार ने दावा किया है कि उन्होंने इसपर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। उसके परिवार ने पुलिस पर चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दहिसर पुलिस ने मामले में एडीआर दर्ज किया हैओ जिसकी आगे की जांच की जा रही है।