Home Crime कल्याण : भाइयों की हत्या मामले में बारह साल बाद आरोपी को...

कल्याण : भाइयों की हत्या मामले में बारह साल बाद आरोपी को सजा

88
0
Close up of Male lawyer or judge hand's striking the gavel on sounding block, working with Law books, report the case on table in modern office, Law and justice concept.

ठाणे: पुराने विवाद में तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में आरोपी को अदालत ने बारह साल बाद सजा सुनाई गई है। कल्याण कोर्ट ने हमलावर संजय पाटिल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया है। ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम के रामदास वाडी इलाके में 3 दिसम्बर 2010 की रात करीब पौने बारह बजे के लगभग इस घंटन को अंजाम दिया गया था। रामवाड़ी इलाके में रहने वाले देवकर परिवार के तीन भाई अशोक देवकर, कृष्णा देवकर व रामदास देवकर सड़क पर टहल रहे थे।

उसी समय बाइक पर दो युवक आए। मनोज खंडगे नाम का शख्स बाइक चला रहा था जबकि पीछे संजय पाटिल नाम का शख्स बैठा था। संजय पाटिल के हाथ में धारदार हथियार था। बाइक से उतरते ही संजय पाटिल ने देवकर बंधुओं पर हमला कर दिया। पहले अशोक देवकर पर हमला किया गया था। बाद में कृष्णा देवकर पर और फिर मध्यस्थता करने आए रामदास पर भी हमला किया गया।

हमले में अशोक और कृष्ण देवकर मारे गए, जबकि रामदास बच गया। दोनों आरोपियों को 4 दिसंबर 2010 को गिरफ्तार किया गया था। पुराने विवाद से के चलते हमले को अशोक पाटिल ने ही अंजाम दिया था। कल्याण में महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर नारायण बांकर ने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इस घटना के दो साल बाद मनोज खंडगे की मौत हो गई। आखिरकार अब 12 साल बाद इस मामले में आरोपी संजय पाटिल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।