मुंबई: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के रिपेयर एंड रीडेवलपमेंट बोर्ड ने मुंबई के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक कमाठीपुरा पुनर्विकास के लिए सलाहकार नियुक्त किया है। इस रेड लाइट एरिया का पुनर्विकास बीते कई सालों से अटका हुआ था, जिस पर आखिरकार राज्य सरकार ने फैसला लिया और मौजूदा समय में इसे गति मिल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ‘महिमतुरा कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड’ को कमाठीपुरा पुनर्विकास के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अब यह सलाहकार पुनर्विकास की पूरी प्लानिंग तैयार करेगा।
बता दें कि बोर्ड ने सबसे पहले कमाठीपुरा का सर्वेक्षण किया और प्रोजेक्ट की स्टडी की। उसके बाद यह स्टडी मंजूरी के लिए सरकार को भेजी गई। उसी के बाद नवंबर २०२३ में उच्च समिति ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए टेंडर जारी किया। इस टेंडर को पूरा करने के बाद बोर्ड ने अब सलाहकार नियुक्त कर लिया है। जल्द ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी और फिर ३ महीने के भीतर काम भी शुरू किया जा सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि दक्षिण मुंबई में स्थित कमाठीपुरा ७७,९४५,२९ वर्ग मीटर में पैâला हुआ है, जिस पर करीब ४७५ बिल्डिंगें हैं, पर हालत खराब है। इसलिए बीते कई सालों से इसके पुनर्विकास की मांग उठ रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, वहां के निवासियों को ५०० वर्ग मीटर का घर तो अनिवासियों को २२५ वर्ग मीटर का घर दिया जाएगा, जिसकी जगह ५० वर्ग मीटर की है, उन्हें ५०० वर्ग मीटर का घर दिया जाएगा। ५१-१०० वर्ग मीटर वालों को ५०० वर्ग मीटर के २ घर तो वहीं १०१-१५० वर्ग मीटर की जगह वालों को ५०० वर्ग मीटर के ३ घर दिए जाएंगे।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


