Home Maharashtra मुंब्रा में बड़ी संख्या में पुरानी और जर्जर इमारतें; अधिकारी करेंगे इमारतों...

मुंब्रा में बड़ी संख्या में पुरानी और जर्जर इमारतें; अधिकारी करेंगे इमारतों का निरीक्षण

13
0

ठाणे: ठाणे महानगरपालिका की सीमा में मुंब्रा में करीब ६६ खतरनाक इमारतें है। इन इमारतों पर तत्काल निर्णय की जरूरत बताते हुए आयुक्त सौरभ राव ने सहायक आयुक्त एवं कार्यकारी अभियंता की टीम को तुरंत इन इमारतों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि ठाणे मनपा के अंतर्गत उपनगर मुंब्रा में बड़ी संख्या में पुरानी और जर्जर इमारतें हैं। इनमें ०६ अति खतरनाक इमारतें हैं। जिनमें से ०४ इमारतों को खाली कराया गया है तथा ०२ पर अभी भी रहिवासियों का कब्जा है। यहां करीब १०० इमारतें खतरनाक हैं, जिनमें से ०८ इमारतों की मरम्मत की जा चुकी है। २३ इमारतों की स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और उनकी मरम्मत के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ५७ इमारतों की मरम्मत का काम धीमी गति से चल रहा है, जबकि ०९ जगहों पर काम शुरू ही नहीं हुआ है। ०३ इमारत खाली करा ली गई है। साथ ही कब्जे के दौरान ३५० इमारतों की मरम्मत भी की जानी है, इसलिए ८८४ इमारतों को मामूली मरम्मत की आवश्यकता है।
मनपा आयुक्त सौरभ राव प्रत्येक प्रभाग समिति कार्यालय का दौरा कर वहां की प्रक्रियाओं को जान रहे हैं। इस गतिविधि में आयुक्त राव ने मुंब्रा और दिवा की दो प्रभाग समितियों की जानकारी ली। मुंब्रा प्रभाग समिति कार्यालय में आयोजित बैठक संपन्न हुई है।
फिर शुरू होगी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
आयुक्त ने कहा कि १५ अप्रैल से दिवा, मुंब्रा और कलवा में फिर से अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले १५ महीनों में दिवा में २७३ अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से १८७ इमारतों पर अभी भी कब्जा है। ३२ इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया है, इसलिए ५४ खाली इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है। दिवा में एक भी इमारत ऐसी नहीं है, जो बेहद खतरनाक या खतरनाक स्थिति में हो। ६७ इमारतों को बड़ी मरम्मत और ५८५ इमारतों को छोटी मरम्मत के नोटिस दिए गए हैं।