Home Crime 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर...

18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली

12
0

ठाणे : ठाणे जिले में एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को मुंब्रा इलाके के अमृत नगर में हुई। मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
इसके बाद उसने कथित तौर पर अपने घर की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।