Home Crime अमेरिकी नागरिक के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार; पुलिस ने 12...

अमेरिकी नागरिक के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार; पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

13
0

पुणे : घटना शास्त्री नगर चौक पर हुई।पुलिस ने बताया कि पीड़ित अमेरिकी नागरिक इमोन डोरान सड़क किनारे टहल रहा था, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। येरवदा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिसके बाद उन्होंने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया।नाबालिगों ने पुलिस के सामने चोरी की बात कबूल कर ली है और पुलिस ने चोरी किया गया 30,000 रुपये का फोन बरामद कर डोरान को सौंप दिया हैयेरवदा थाने में बीएनएस की धारा 304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।