भिवंडी : भिवंडी शहर के ईदगाह इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब खाड़ी के किनारे दलदल में एक अज्ञात महिला का धड़ से अलग हुआ सिर बरामद हुआ। मृतका की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही भोईवाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक रत्नपारखी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है कि यह सिर आखिरकार किसका है और कहां से बहकर यहां आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस जगह सिर मिला है, वह दलदल और खाड़ी से सटा हुआ इलाका है। संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई हो और सबूत मिटाने के इरादे से सिर पानी में फेंका गया हो। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आसपास के किसी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


