मुंबई, हिंदुस्थान घूमने का वीजा बनवाकर अवैध तरीके से रहनेवाले नाइजीरियन गिरोह द्वारा ड्रग्स सप्लाई का कारोबार फल-फूल रहा है। मुंबई क्राइम को पता चला कि दिल्ली में रहनेवाला एक नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर मुंबई में अन्य पैडलर्स को ड्रग्स सप्लाई करने आ रहा है। नाइजीरियन के इस ड्रग्स सप्लाई के नायाब तरीके से पुलिस भी हैरान हो गई, जो महिला पर्स में लगे अस्तर में ड्रग्स छुपाकर इसकी तस्करी करता है।
मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स तस्करों की तोड़ी कमर
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल मुंबई और इसके आस-पास में ड्रग्स सप्लाई करनेवाले छोटे-बड़े गिरोह की कमर तोड़ दी है। अब एकमात्र अन्य देशों से आए अप्रâीकी और नाइजीरियन नागरिक ही इसके मुख्य सप्लायर हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच को खबरियों ने बताया कि नाइजीरियन मुंबई में ड्रग्स तस्करी करने आ रहा है। इसके पास भारी मात्रा में ड्रग्स है, जिसके बाद पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट चार संदिग्ध के आधार पर वडाला में आए इस नाइजीरियन नागरिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसके पास एक ब्लू कलर की जंबो प्लास्टिक बैग बरामद की गई। इस बैग में अलग-अलग कलर के पांच महिला पर्स रखे हुए थे। महिला पर्स को देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी पांचों महिला पर्स के अस्तर में चार किलो ९६५ ग्राम मेफेड्रॉन (एम.डी.) और १९८ ग्राम कोकीन छुपाकर दिल्ली से मुंबई लाया था। इस ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ५ करोड़ ३६ लाख १० हजार आंकी गई है। अदालत ने आरोपी को २५ नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


