Home Crime बिना पहचान पत्र वाले ७५ हजार लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

बिना पहचान पत्र वाले ७५ हजार लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

37
0

मुंबई, बिना किसी दस्तावेज या पहचान पत्र के लोगों को टीका लगाने के लिए मनपा द्वारा चलाए गए विशेष अभियान को सफलता मिली है। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी के मुताबिक इस अभियान के तहत ७५ हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।
मुंबई में बिना दस्तावेज वाले लोगों की संख्या बहुत बड़ी है। टीकाकरण की शुरुआत में ऐसे लोगों को वैक्सीनेट करने में बड़ी समस्या आ रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर माह में बिना पहचान पत्र वालों के लिए अभियान चलाया था। इस मिशन के लिए एक विशेष टीम नियुक्त की गई। अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने कहा कि इसमें डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी और कुछ सामाजिक संगठन भी शामिल किए गए।
अक्सर अनाथालयों, वेश्याओं, जेल के वैâदियों, ट्रांसजेंडर और बेघर लोगों के पास पहचान पत्र या किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं होते हैं। ऐसे १.५ लाख से ज्यादा लोगों के मुंबई में होने की संभावना है। सामाजिक संगठन मांग कर रहे थे कि ऐसे लोगों को टीका लगाया जाए। इसी के तहत राज्य सरकार ने इन लोगों का टीकाकरण शुरू किया है। काकाणी ने कहा कि पिछले ढाई महीने में ७५,००० से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।