मुंबई: गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई से कोंकण में अपने घर जाने वाले गणेश भक्तों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। 11 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक कोंकण जाने वाले मुंबईकरों के वाहनों को चुनिंदा मार्गों पर टोल से छूट दी जाएगी। इसके लिए अपने वाहनों पर “गणेशोत्सव 2026 कोंकण दर्शन” पास लगाना अनिवार्य होगा। इस दौरान MSRTC की बसें भी टोल फ्री रहेंगी।
किन-किन रास्तों पर मिलेगी टोल माफी?
सरकार PWD मिनिस्टर शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने बताया कि मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे-48, मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे 66, साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के अंतर्गत आने वाले कोंकण जाने वाले संबंधित मार्गों पर टोल माफी लागू रहेगी। इसके अलावा अटल सेतु के रास्ते कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के वाहनों को भी टोल माफी का लाभ मिलेगा।
मुंबई-गोवा (NH-66)
मुंबई-बेंगलुरु (NH-48)
अटल सेतु (मुंबई से सीधे नवी मुंबई तक जाने वाला रास्ता)
टोल से छुटकारा चाहिए तो क्या करें?
टोल माफी का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए ‘गणेशोत्सव 2026 कोंकण दर्शन’ नाम से विशेष स्टिकर या पास उपलब्ध कराया जाएगा। इस पास पर वाहन का नंबर और चालक का नाम दर्ज होगा। पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक पुलिस चौकियों और आरटीओ कार्यालयों में पास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। खास बात यह है कि यह पास वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य रहेगा।
MSRTC की बसें भी टोल फ्री
गणेशोत्सव के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से कोंकण और कोल्हापुर जाने वाली एसटी बसों को भी टोल माफी दी जाएगी। गणेशोत्सव के दौरान बढ़ने वाली यातायात व्यवस्था और टोल नाकों पर संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को विशेष समन्वय और व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने कहा कि गणेशोत्सव महाराष्ट्र की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। कोंकण में अपने गांव जाकर गणपति बाप्पा का स्वागत करने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और आनंददायक हो तथा उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने टोल माफी का यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। वहीं, आपको बता दें कि मुंबई के बहुचर्चित GSB सेवा मंडल ने 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया है। यहां के महागणपति 66 KG सोना और 335 KG चांदी से सजेंगे।





Users Today : 12
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 725
Users This Month : 246
Users This Year : 11267
Total Users : 72474
Views Today : 12
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 876
Views This Month : 309
Views This Year : 12942
Total views : 108965
Who's Online : 0


