मुंबई, मध्य रेलवे के सीएसएमटी और भायखला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन के फास्ट ट्रैक पर लोहे का ड्रम रखने का मामला पिछले दिनों सामने आया था। रेलवे ने दावा किया था कि इस घटना में लोकल ट्रेन ड्रम से जा टकराया था, परंतु मोटरमैन की सूझ-बूझ से ये हादसा टल गया था। अब इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि लोहे का ड्रम एक नाबालिग लड़का चोरी कर पटरी के सहारे ले जाते समय ट्रैक पर गिरा दिया था, जिसकी जानकारी मोटरमैन को बाकायदा थी। नाबालिग बच्चे से हुई पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि इस घटना के बाद बच्चा दोबारा ट्रैक पर आया था और लोहे का ड्रम उठाकर बेचने के लिए कमाठीपुरा ले गया था, जहां एक भंगार वाले को १५० रुपए में बेच दिया था। इस मामले में भंगरवाले पर भी कार्रवाई की गई है।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनावाले दिन लोकल ट्रेन के मोटरमैन शर्मा ने एक बच्चे को लोहे का ड्रम फास्ट ट्रैक के बगल से ले जाते हुए देखा था। इस दौरान मोटरमैन ने हॉर्न बजाया और बच्चे ने घबराकर ड्रम को पटरी के बगल में फेंका, जो ट्रैक पर जा गिरा था। मझगांव रेलवे कॉलोनी परिसर के एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज से इस घटना के पीछे की कहानी सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने बच्चे का पता लगाया और पूछताछ में उसने सारी कहानी बयां की तथा बताया कि घटनावाले दिन वो दोबारा घटनास्थल पर आया था और ड्रम को ले जाकर कमाठीपुरा में बेच दिया था, जिसकी एवज में उसे १५० रुपए मिले थे। पुलिस ने बताया है कि नाबालिग बच्चे के परिवार में माता-पिता हैं लेकिन पिता ने दूसरी शादी कर ली है और मां गांव में बर्तन साफकर गुजारा करती है। बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं था इसलिए वह जनवरी में बिहार के कटिहार से भागकर मुंबई आया था। यहां वह कचरा बीनकर अपना गुजारा करता है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


