कोलकाता, इंटरनेट पर फैले ठगी के जाल में फंसे लोगों को सायबर सेंधमार किस तरह से कब चूना लगा दें, इसका कोई ठिकाना नहीं होता है। कई बार तो ठगी का शिकार हुए लोगों को पता भी नहीं चलता है कि उन्हें आर्थिक चपत लग रही है। ऑनलाइन खेल में लोगों को आर्थिक चपत लगानेवाले एक ऐसे ही शातिर ‘ठग’ का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कोलकाता में पर्दाफाश किया है। ईडी के अधिकारियों ने आमिर खान नामक उक्त ‘ठग’ के आवास से १७ करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जप्त की है, जो ५ ट्रंक में ठूंस-ठूंस कर भरी गई थी। जिसके बाद आमिर खान की चर्चा क्षेत्र में नकदी खान के रूप में होने लगी है।
ईडी ने कहा कि आमिर खान ने ‘ई-नगेट्स’ नामक एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया, जिसे जनता को धोखा देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। प्रारंभिक अवधि के दौरान एजेंसी ने कहा, उपयोगकर्ताओं को कमीशन के साथ पुरस्कृत किया गया और वॉलेट में शेष राशि को परेशानी से मुक्त किया जा सकता था। जांच एजेंसी ने कहा, ‘इससे उपयोगकर्ताओं में शुरुआती विश्वास पैदा हुआ और उन्होंने अधिक प्रतिशत कमीशन और अधिक संख्या में खरीद ऑर्डर के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया।’ सूत्रों ने कहा कि नोटों के ढेर ज्यादातर ५०० रुपए के मूल्यवर्ग के थे। हालांकि २,००० रुपए और २०० रुपए के नोट भी थे। छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), २००२ के प्रावधानों के तहत की गई थी। फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर एक शिकायत के आधार पर आमिर खान और अन्य के खिलाफ पिछले साल १५ फरवरी को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


