Home Crime ‘हाथ क्या मैं पैर भी लगाऊंगा’ पुलिस अधिकारी की पत्रकार से धक्कामुक्की

‘हाथ क्या मैं पैर भी लगाऊंगा’ पुलिस अधिकारी की पत्रकार से धक्कामुक्की

284
0

मुंबई, हाथ क्या मैं पैर भी लगाऊंगा यह शब्द हैं मुंबई पुलिस के एक अधिकारी संजय निकम के, जो एक पत्रकार पर अपनी वर्दी और ताकत का रौब झाड़ते हुए उसे धक्का देकर लालबाग के राजा के दरबार से बाहर निकाल रहे हैं। जब निकम पत्रकार को धक्का दे रहे थे तब उनसे एक अन्य पत्रकार ने कहा कि सर हाथ मत लगाइये, इसपर आग बबूला हुए निकम ने कहा कि ‘हाथ क्या मैं पैर भी लगाऊंगा’ दुसरे को नियम का पालन करने की सलाह देने वाले इस पुलिस अधिकारी ने खुद मास्क नहीं लाया हुआ है। जब एक पुलिस अधिकारी इस तरह से पत्रकार के साथ पेश आ सकता है तो आम जनता के साथ इनके सुलूक के बारे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं।