मुंबई: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कहा कहना है कि बीजेपी सांसद नवनीत राणा का 15 सेकंड वाला बयान सिर्फ हैडलाइन और सुर्खियों में बने रहने के लिए दिया गया है। वहीं, जब उनसे उद्धव गुट की शिवसेना पार्टी के सांसद संजय राउत के एक बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह संजय राउत के बयान पर ध्यान नहीं देते हैं। नाना पटोले ने कहा कि कई क्षेत्रीय दलों का कांग्रेस पार्टी में विलय हो सकता है और शरद पवार की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी भी उनकी पार्टी का हिस्सा बन सकती है।
संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने औरंगजेब और शिवाजी महाराज का हवाला देते हुए इशारे में पीएम मोदी और अमित शाह की कब्र महाराष्ट्र में खोदने की बात कही थी। इस पर कांग्रेस के रुख को लेकर पूछे जाने पर नाना पटोले ने कहा कि वह संजय राउत के बयान पर ध्यान नहीं देते।
हेडलाइन में रहने के लिए बोलीं नवनीत राणा
महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने अकरुद्दीन ओवैसी के 2013 में दिए गए एक बयान के जवाब में कहा कि 15 मिनट क्या 15 सेकंड के लिए पुलिस हट जाए तो छोटे भाई और बड़े भाई कहां से आए और कहां को गए कुछ पता नहीं चलेगा। इसे लेकर नाना पटोले ने कहा कि यह बयान सिर्फ हेडलाइन बने के लिए दिया गया है। कुछ लोग हेडलाइन बनने के लिए इस प्रकार के वक्तव्य देते हैं, देश में इस समय यह मुद्दा नहीं है ,हिंदू मुस्लिम का झगड़ा लगाने में बीजेपी एक्सपर्ट है, चुनाव में पोलराइजेशन करना बीजेपी का स्टाइल है, उसे ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है, जनता भाजपा का असली चेहरा समझ चुकी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


