मुंब्रा, मानसून के दौरान पहाड़ी तथा खाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। एक तरफ पहाड़ी, दूसरी तरफ खाड़ी से घिरा मुंब्रा में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह पहाड़ी में हुए भूस्खलन की चपेट में जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं शनिवार की रात करीब सवा ११ बजे रेती बंदर के राणा नगर में हुए भूस्खलन की वजह से ६ परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मुंब्रा बायपास के नीचे गांवदेवी परिसर स्थित साई कृपा चाल तथा गजराज सोसायटी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से कविता सुनील पसारे (३५) नामक एक महिला की मौत हो गई थी तथा अनेक झोपड़े क्षतिग्रस्त हो गए थे। पहाड़ी में जगह-जगह दरार पड़ने की वजह से संभावित भूस्खलन के मद्देनजर आसपास रहने वाले १६ परिवारों को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस परिसर में अभी भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
बता दें कि मुंब्रा के रेती बंदर परिसर न १, मनपा स्कूल क्र ९३ के बगल स्थित राणा नगर में २५ से ज्यादा परिवार रहते हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े ११ बजे दगड़ू भांगरे के घर के पीछे की १० फुट जमीन अचानक धंस गई और घर की दीवार ढह गई। इस मामले की जानकारी फौरन आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस को दी गई। सुरक्षा के लिहाज से उस परिसर को सील कर दिया गया है। जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है, उसके आस-पास रहने वाले ६ परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


