Home Crime अधीक्षक एवं निरीक्षक स्तर के दो GST अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अधीक्षक एवं निरीक्षक स्तर के दो GST अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

85
0

कोल्हापुर, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 50 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे केंद्रीय जीएसटी कोल्हापुर महाराष्ट्र में तैनात अधीक्षक एवं निरीक्षक स्तर के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारियों के नाम जयसिंहपुर जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र के सेंट्रल जीएसटी ऑफिस में तैनात अधीक्षक महेश नेसारीकर और निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा हैं. सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता की कंपनी की 2017-18 से 2020-21 के बीच सेवा कर देनदारियों से संबंधित मामले को निपटाने के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता के सीए के माध्यम से 75 हजार रुपए रिश्वत की मांग की.
यह भी आरोप है कि रिश्वत की रकम ना देने पर उसके खिलाफ मामला बनाने को कहा गया. बाद में रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए तय हुई. सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य पाए जाने पर इन दोनों सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.