मुंबई: कांग्रेस भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुक्रवार (15 मार्च) को 62वां दिन है। आज यात्रा महाराष्ट्र के पालघर पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कहा, ”घर हो या दफ्तर, मेहनत करने में महिलाएं कभी पीछे नहीं हटतीं और उनकी इसी मेहनत को कांग्रेस की ‘गृहलक्ष्मी न्याय गारंटी’ का सलाम है। भावी पीढ़ी के पालन पोषण के लिए पूरा देश नारी शक्ति का कृतज्ञ है। साल की 1 लाख रुपये की राशि न केवल उन्हें मजबूत करेगी, बल्कि एक झटके में गरीबी का खात्मा भी करेगी।”
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आपसे (जनता) से चौबीसों घंटे चोरी हो रही है और आप लोग केवल सिर हिला रहे हैं। देश की 88 फीसदी आबादी को देश में भागीदारी नहीं है। देश की हाईकोर्ट में 650 जज हैं। सालों साल केस चलता रहता है। राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए।
वहीं, वाडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र का चरण नंदूरबार से शुरू हुआ था और 16 मार्च को मुंबई में खत्म होने वाला है। ध्रुवीकरण की राजनीति के खिलाफ ‘5 साल, 5 न्याय और 25 गारंटी’ हमारा जवाब रहेगा।





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 15
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 879
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


