मुंबई: एयर इंडिया की आइकॉनिक बिल्डिंग अब महाराष्ट्र सरकार की हुई. महाराष्ट्र सरकार ने एयर इंडिया की बिल्डिंग को 1601 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही एयर इंडिया बिल्डिंग का मालिकाना हक महाराष्ट्र सरकार को मिल गया है. केंद्र सरकार ने संपत्ति हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है. मुंबई के नरीमन पॉइंट पर एयर इंडिया की इमारत पर महाराष्ट्र सरकार की हो गई है.
केंद्र सरकार ने संपत्ति के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है. महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के नरीमन पॉइंट पर एयर इंडिया की इमारत को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा. निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत सरकार ने एआई एसेट्स होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (एआईएएचएल) की एयर इंडिया इमारत, मुंबई को 1,601 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है.
नागर विमानन मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार की कंपनी एआईएएचएल की स्थापना 2019 में एयर इंडिया की गैर-प्रमुख संपत्तियों और ऋण रखने के लिए की गई थी. भूमि और भवन सहित एयर इंडिया की गैर-प्रमुख संपत्तियों का मूल्य 14,718 करोड़ रुपये था. सरकार ने 27 जनवरी, 2022 को एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह को हस्तांतरित कर दिया था. समूह ने अक्टूबर, 2021 में एयर इंडिया को खरीदने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


