Home Maharashtra वे संविधान को बदलना चाहते हैं; उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर...

वे संविधान को बदलना चाहते हैं; उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

32
0

मुंबई: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर देश में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है वे इस लिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे संविधान को बदलना चाहते हैं। रत्नागिरि में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘एक देश-एक चुनाव’ प्रणाली का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अवधारणा तानाशाही की ओर केंद्र का कदम है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा चाहती है कि जब वे संविधान बदलने की अपनी योजना पर आगे बढ़ें तो एक भी विरोधी आवाज ना हो।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हालिया संसद सत्र के दौरान 100 से अधिक सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना बहस के पारित किए गए। अपने संबोधन में ठाकरे ने दावा किया कि आज की भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के समय से बहुत अलग है।
इस दौरान उन्होंने 2022 में शिवसेना में फूट का जिक्र करते हुए कहा कि वह कभी भी मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन असाधारण परिस्थितियों में इस पद को स्वीकार किया था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के कल्याण के लिए काम कर रहा था। मैंने आपको मंत्री पद दिया और आपको विधानमंडल का सदस्य बनाया और आपने मुझे इस तरह से धोखा दिया।
गडकरी ने खुशहाल समाज को लिए ये हैं जरूरी