Home Maharashtra कोरोना में अनाथ छात्रों को मिलेगी राहत – वर्षा गायकवाड

कोरोना में अनाथ छात्रों को मिलेगी राहत – वर्षा गायकवाड

77
0

मुंबई, कोविड-१९ के कारण अपने माता-पिता को खोनेवाले दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने दी है।
कोरोना वायरस से संक्रमित होकर कई लोगों की जान गई है। इनमें कई बच्चे ऐसे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। ऐसे विद्यार्थियों को वित्तीय बाधाओं के कारण दसवीं और बारहवीं कक्षा की वर्ष २०२२ में होनेवाली परीक्षा की फीस के भुगतान में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में यदि छात्र परीक्षा से वंचित होते हैं तो उनकी शैक्षणिक प्रगति बाधित हो सकती है। इसलिए राज्य में ऐसे वंचित विद्यार्थियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में बैठनेवाले नियमित छात्रों की संपूर्ण परीक्षा शुल्क माफ करने की मंजूरी दे दी है।