Home Crime नोरा ने पुलिस के सामने खोला सनसनीखेज राज

नोरा ने पुलिस के सामने खोला सनसनीखेज राज

21
0

मुंबई, छह राज्यों में मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल महाठग सुकेश चंद्रशेखर पिछले १५ वर्षों में अलग-अलग माध्यमों से लोगों को कम से कम ५०० करोड़ रुपए का चूना लगा चुका है। उसके खिलाफ चल रहे करीब ३० मामलों में २०० करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला भी शामिल है। इसी मामले के सिलसिले में एक्ट्रेस नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नोरा ने सुकेश से जुड़े कई सनसनीखेज राज खोले हैं। नोरा ने पुलिस को बताया कि उसने सुकेश से इसलिए संपर्क तोड़ा था क्योंकि वह जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था।
बता दें कि पुलिस ने गुरुवार को नोरा फतेही और पिंकी ईरानी से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (ईओडब्ल्यू) ने ५ घंटे की पूछताछ में कई सवाल किए। दिल्ली स्पेशल सेल सीपी क्राइम रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि आज नोरा, महबूब और पिंकी ईरानी तीनों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की गई। तीनों के स्टेटमेंट के बाद हम संतुष्ट हैं। महबूब को जो ६५ लाख की कार गिफ्ट की गई थी उसने आगे बेच दी थी। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संज्ञान में भी है।
उन्होंने मीडिया को बताया कि नोरा ने एक बार गिफ्ट ली और उसे पता लगा कि यह कुछ ज्यादा हो रहा है। नोरा का कहना है कि मैंने संपर्क इसलिए तोड़ा क्योंकि वह जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। दूसरी तरफ जैकलीन ने गिफ्ट ली और उनका सिलसिला आगे भी चलता रहा, मना करने के बाद भी चलता रहा। जांच में जैकलीन के मैनेजर प्रशांत ने बताया कि मुझे बिना मांगे बाइक दी गई थी, उसका मकसद यह था कि जैकलिन से दोस्ती करवाए। लेकिन प्रशांत ने बताया कि मैंने आगे कदम नहीं बढ़ाया और मैंने इस बाइक को कभी इस्तेमाल नहीं किया।