मुंबई, नवरात्रि का त्योहार शुरू होने से पहले आतंकी संगठन सक्रिय हो गए हैं। राज्य के तीन शहरों में कुछ बड़े खतरनाक प्लान को अंजाम देने की तैयारी में जुटे होने का अलर्ट खुफिया विभाग ने जारी किया है। इसके बाद राज्यभर की पुलिस और जांच एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुणे पीएफआई का हब बन चुका है। यहां पर आतंक का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
खुफिया विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि आतंकी संगठन पीएफआई ने पुणे को अपना हब बनाते हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू की है। साथ ही जालना और संभाजीनगर में एसडीपीआई छुपे तौर पर अपने संगठन में सदस्यों का भर्ती अभियान तेजी से चला रही है। ऐसे में न सिर्फ महाराष्ट्र पुलिस ही नहीं, बल्कि केंद्रीय एजेंसियां भी पहले से अधिक अलर्ट मोड पर आ गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीएफआई और एसडीपीआई की ये गतिविधियां बहुत ही गुपचुप तरीके से की रही हैं।
पीएफआई एक इस्लामिक टेरर ऑर्गनाइजेशन है लेकिन यह दावा करता है कि इसका मकसद मुसलमानों और पिछड़ों की आवाज उठाना है। असल में इस संगठन पर आरोप है कि यह एक इस्लामिक आतंकी संगठन है। केरल के कालीकट में इसका सबसे ज्यादा पैâलाव पाया गया है। यह नेशनल डेवलपमेंट प्रâंट से इसकी शुरुआत हुई थी। २००६ में यह संगठन अस्तित्व में आया और तब से ही यह देश के कई इलाकों में आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसी तरह सोशल डेमाक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया भी अपने आप को एक राजनीतिक संगठन बताता है। कर्नाटक समेत दक्षिण भारत में अपनी पैठ बनाने के बाद अब यह संगठन महाराष्ट्र में तेजी से सक्रिय हो रहा है।
एनआईए ने पहले भी इनपुट शेयर करते हुए कहा है कि अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान तब्लीगी जमात और जमीयत उलेमा ए हिंद (जेयूच) की संदिग्ध भूमिका होने की जानकारी मिली है। ये दोनों ही ऑर्गनाइजेशन इस वक्त कई सस्पेक्टेड एक्टिविटीज में शामिल हैं। इसी वजह से ये संगठन एनआईए की रडार पर हैं।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


