मुंबई, केंद्र की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। मामले दर्ज करना और विपक्षी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना, यह केंद्र की प्रमुख परियोजना बन गई है। ऐसे शब्दों में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है।
राकांपा नेता ने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में ‘ईडी’ ने कितने लोगों पर कार्रवाई की? विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ उनकी कार्रवाई वैâसे बढ़ी है? यह वर्तमान में मीडिया की खबरों में दिखाई दे रहा है। जब उन्हें चुनाव के परिणाम के बारे में कोई संदेह महसूस होता है, तो महत्वपूर्ण काम के रूप में ऐसे कदम उठाए जाते हैं। विपक्षी दलों के लोगों पर मामला दर्ज करने का, जांच कराने का और गिरफ्तार करने का यह केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है। ऐसी टिप्पणी शरद पवार ने मुंबई में आयोजित पत्रकार परिषद में बातचीत के दौरान की।
पत्रा चाल मामले में मेरी या किसी की भी जांच करने की मांग की गई है। हम जांच के लिए तैयार हैं। चार-आठ-दस दिनों के भीतर जल्द-से-जल्द इसकी जांच करें। लेकिन जांच के बाद जो आरोप लगाए गए हैं, उसमें सच्चाई नहीं पाई गई, तो सरकार आरोप लगानेवाले के विरोध में क्या भूमिका अपनाएगी? यह राज्य सरकार घोषित करे, ऐसी चुनौती शरद पवार ने दी है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


