Home Crime फिर बढ़े कोरोना के मामले

फिर बढ़े कोरोना के मामले

48
0

मुंबई : काफी मशक्कत के बाद मुंबई शहर में कोरोना के मामलों में कमी आना शुरू हुई थी। लेकिन दिवाली के पर्व पर लोगों की भीड़ और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन ना करने की वजह से शहर अब एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो का गढ़ बनने की तरफ जा रहा है। बीते 24 घंटों में 330 कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
दिवाली में कोरोना के सभी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिसकी वजह से मुंबई में कोरोना एक बार फिर से सर उठा रहा है। बुधवार को मुंबई में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 871 है जबकि 16 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 330 कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
मुंबई में अब तक कोरोना के 271525 मरीज पाए जा चुके हैं। जबकि अब तक मुंबई में कोरोना से 248711 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक शहर में 10612 कोरोना पीड़ितों की मौत हो चुकी है। अगर नागरिकों की लापरवाही ऐसे ही जारी रहेगी तो कोरोना के मामले दोबारा बढ़ सकते हैं।
जलगांव में बुधवार को कोरोना के 49 नए मरीज पाए गए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 53891 मरीज हो गए हैं।
जबकि अब तक 52238 लोग ठीक हो गए है। वहीं अब तक 1284 लोगो की मौत हो गई है। जिले में फिलहाल 369 कोरोना मरीजों का इलाज शुरू है। पिछले 24 घण्टे में कोरोना से 4 मरीजों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र सरकार ने अगले वर्ष जनवरी-फरवरी महीने में कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका जताई है। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी जिलों को अभी से ही इससे निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं प्रशासन की तरफ से लगातार नागरिकों से यह अनुरोध किया जा रहा है कि वह कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करें।