मुंबई, अफगानी नागरिक से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कंटेनर में भरे हेरोइन की एक बड़ी खेप नई मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट जेएनपीटी से बरामद की है। इस ३४५ किलो हेरोइन की कीमत १,७२५ करोड़ रुपए है। हेरोइन की ये खेप २१ जून २०२१ से जेएनपीटी पर खड़े कंटेनर में थी। किसी भी एजेंसी को इसके बारे पता नहीं लगा। पिछले शुक्रवार यानी १६ सितंबर को इस कंटेनर को जब्त दिल्ली लाया गया था। पुलिस के अनुसार अफगानी कंपनी इस हेरोइन से हिंदुस्थान में हाहाकार मचाना चाहती थी।
स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने दावा किया कि नशे की ये खेप भारत में भेजने वाला शख्स पाकिस्तान में रह रहा अफगानिस्तान मूल का नागरिक है। इस हेरोइन के पीछे अफगानी कंपनी है, जिसने दुबई के रास्ते इस कंसाइनमेंट को भिजवाया था। पुलिस के अनुसार ड्रग्स हिंदुस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जानी थी।
स्पेशल सेल द्वारा ६ सितंबर को भी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए २ अफगानी नागरिकों की निशानदेही पर ३१२ किलो मैथाएफटामिन नामक ड्रग्स बरामद की गई थी, जो चेन्नई पोर्ट से भारत में पहुंचाई गई थी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


