Home Maharashtra एमबीबीएस डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए १०० से अधिक छात्र अयोग्य घोषित

एमबीबीएस डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए १०० से अधिक छात्र अयोग्य घोषित

52
0

मुंबई, राज्य में एमबीबीएस डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किए गए अंतिम काउंसलिंग राउंड में एडमिशन पानेवाले १०० से अधिक छात्रों के प्रवेश को नेशनल मेडिकल कमीशन (राष्ट्रीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान आयोग) ने अयोग्य घोषित कर दिया है। संस्थानों ने छात्रों को प्रवेश देते समय कई मानदंडों का उल्लंघन करते हुए संस्थान स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की थी। इसलिए आयोग ने अब इन संस्थानों को नोटिस भेजा है। ऐसे में एमबीबीएस काउंसलिंग राउंड संकट में फंस गया है।
नेशनल मेडिकल कमीशन ने काउंसलिंग राउंड में दाखिले को अवैध घोषित कर रद्द करने का निर्देश दिया है। इससे इन छात्रों का एक साल बर्बाद होने की आशंका है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने निर्देश दिया था कि केंद्रीय स्तर पर सभी दाखिले ऑनलाइन किए जाएं। कॉलेज अथवा संस्थागत स्तर पर की गई काउंसलिंग को मंजूरी नहीं दी गई। लेकिन राज्य सरकार ने प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त एमबीबीएस प्रवेश के लिए रिक्त इन सीटों को काउंसलिंग और अंतिम राउंड में कॉलेज स्तर पर भरने की अनुमति दी थी। दूसरी ओर नेशनल मेडिकल कमीशन ने इस राउंड को करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके चलते प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग राउंड में हुए दाखिलों को अयोग्य करार देते हुए रद्द करने का निर्देश काउंसिल ने दिए हैं।