Home Maharashtra टमाटर के बाद अब ५० फीसदी तक महंगा प्याज

टमाटर के बाद अब ५० फीसदी तक महंगा प्याज

31
0

मुंबई, हर वर्ष आलू, प्याज, टमाटर की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। इससे निपटने के लिए वित्त वर्ष २०१८-१९ के बजट में केंद्र सरकार ने टमाटर, प्याज और आलू यानी टॉप (टोमैटो-ऑनियन-पोटैटो) के वैल्यू चेन को डेवलप करने के लिए ऑपरेशन फ्लड के तर्ज पर ऑपरेशन ग्रीन का एलान किया था, जिसके लिए ५०० करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। ये योजना फेलियर साबित हुई। बता दें कि टमाटर के बाद अब प्याज के दाम लोगों के आंखों से आंसू निकालने की तैयारी में है। राजधानी दिल्ली के रिटेल मार्वेâट में प्याज ५० से ६० रुपए प्रति किलो में मिल रहा है, जबकि एक हफ्ते पहले ३० से ४० रुपए प्रति में प्याज मिल रहा था। एक सप्ताह में ५० फीसदी तक प्याज महंगा हो चुका है। दिसंबर में नए फसल के आने से पहले महंगे प्याज से राहत मिलने की संभावना नहीं नजर आ रही है। प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने अपने बफर स्टॉक से एनसीसीएफ और नेफेड के जरिए प्याज बेचने का एलान किया था। सरकार प्राइस स्टैबलाइजेशन फंड के जरिए प्याज का बफर स्टॉक भी खड़ा किया है, जिससे प्याज की कीमतों में तेज उछाल से आम उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके। प्याज के एक्सपोर्ट पर नकले कसने के लिए ४० फीसदी का एक्सपोर्ट ड्यूटी भी लगा दिया गया, इसके बावजूद प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।