मुंबई। शहर को बदरूप करने वाली होर्डिंग मुंबई में हटने का नाम ही नही ले रही है। हाइकोर्ट के कठोर आदेश के बावजूद नेताओं की होर्डिंग हटाने में मनपा अधिकारी फेल साबित हो रहें है। नवरात्रि उत्सव के दौरान पूरे मुंबई शहर में होर्डिंग की भरमार लगी हुई थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निर्देश देना पड़ा की अवैध हार्डिंग को तत्काल हटाया जाए इसके बावजूद मुंबई के दादर वर्ली सहित अंधेरी और मालाड इलाको में होर्डिंग की भरमार पड़ी है। उल्लेखनीय है कि मनपा प्रशासन की ओर से अक्टूबर महीने में 553 राजनीतिक होर्डिंग सहित 61 कॉमर्शियल सहित 3795 धार्मिक बैनर हटाए इसी तरह 915 राजनीतिक बोर्ड्स 174 कॉमर्शियल बोर्ड्स और 1872 धार्मिक बर्ड्स हटाए जबकि 204 धार्मिक पोस्टर्स निकाले गए।इसके बावजूद मुंबई में हाई कोर्ट के आदेश सहित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अभी भी मुंबई में सैकड़ों होर्डिंग लगी हुई है। मुंबई के दादर माहिम अंधेरी मालाड सहित वर्ली के कई इलाकों में अवैध होर्डिंग की भरमार लगी पड़ी है।मनपा अधिकारी नेताओं की होर्डिंग पर कार्रवाई करने से कतराते दिखाई देते है। पिछले दिनो शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर ने खुद कहा था कि नेताओं द्वारा लगाई गई होर्डिंग किसी भी त्योहार आदि के खत्म हो जाने अथवा किसी भी प्रोग्राम के खत्म हो जाने पर तत्काल होर्डिंग हटा देनी चाहिए।इसके बावजूद मनपा कर्मी नेताओं की होर्डिंग पर कार्रवाई करने से कतराते है। जिसके चलते मुंबई शहर को बदरूप करती हुई होर्डिंग जगह जगह दिखाई दे रही है।मनपा प्रशासन की ओर से अवैध रूप से लगने वाले होर्डिंग और बैनर पोस्टर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस में मामले भी दर्ज कराती है।इस साल भर में मनपा 378 मामले पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए जबकि 15 लोगो पर एफ आई आर दर्ज कर कोर्ट में मामले को लेकर गई है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


