Home Crime फोन पर घंटों बात करने से पति ने डांटा तो महिला ने...

फोन पर घंटों बात करने से पति ने डांटा तो महिला ने उठा लिया यह बड़ा कदम

169
0

नागपुर, हुडकेश्वर इलाके में घंटों फोन पर बातचीत करने के लिए पति ने अपनी पत्नी को डांटा तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. हुडकेश्वर थाने के सहायक निरीक्षक सत्यवान कदम ने बताया कि महिला ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अपने घर की सीढ़ी के पास एक खंभे से लटककर फांसी लगा ली.

उन्होंने बताया, ‘किसी व्यक्ति के साथ लंबे समय तक बातचीत करने के लिये महिला का पति उस पर चिल्लाया था और उसने सास ससुर और साले से इसकी शिकायत की थी.’ उन्होंने बताया, ‘इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली, मामले की जांच की जा रही है.’