Home Maharashtra मुंबई पुलिस ने जमाखोरों पर छापा मारकर, जब्त की रेमडेसिविर के 2,200...

मुंबई पुलिस ने जमाखोरों पर छापा मारकर, जब्त की रेमडेसिविर के 2,200 शीशियां

133
0

मुंबई : पुलिस ने जमाखोरी की गुप्त सूचना पर दो जगहों पर छापेमारी कर रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां बरामद की है। पुलिस के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारी कार्यवाही में शामिल रहे। इन जमाखोर निर्यातकों ने जिंदगी बचानेवाली दवा की जमाखोरी कर रखी थी। आज एक अधिकारी ने कार्यवाही के बारे में जानकारी दी की कल मुंबई पुलिस के एफडीए के अधिकारियों ने मुंबई में दो जगहों पर छापेमारी करके बड़ी मात्रा में रेमडेसिविर की बोतलें जब्त की।
खबर के मुताबिक निर्यातकों ने जिंदगी बचानेवाली दवा रेमडेसिविर की जमाखोरी कर रखी थी। आज एक अधिकारी ने कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। बता दें कि कोविड-19 बीमारी में गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक मानी जाने वाली रेमडेसिविर के निर्यात पर केंद्र ने पिछले हफ्ते रोक लगा दी थी। पुलिस और एफडीए के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को उपनगर अंधेरी और दक्षिण मुंबई के न्यू मरीन लाइन्स में दो स्थानों पर छापे मारे और ये इस दवाई को बरामद किया।
मुंबई पुलिस के अनुसार रेमडेसिविर की 2,000 शीशियां अंधेरी (पूर्व) के मरोल इलाके में एक निर्यातक के यहां से बरामद की गई हैं। बरामद की गई दवा एक ही कंपनी की हैं। वहीं बाकी की 200 शीशियां न्यू मरीन लाइन्स इलाके में निर्यातक के एक अन्य परिसर से बरामद की गईं। अधिकारी के अनुसार जब्त शीशियों को अस्पतालों को उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि जरूरतमंद मरीजों की इसका लाभ मिल सके।