महाराष्ट्र : कोरोना कर्फ्यू के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। हर दिन करीब 60 हजार केस आ रहे हैं। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र में सख्ती और बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में अब सभी ग्रॉसरी और सब्जी की दुकानें सिर्फ सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी। सरकार के फैस्ले के तहत फल की दुकानें, डेयरी, बेकरी जैसी खाने-पीने की दुकानें भी अब सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी। ये नए नियम 20 अप्रैल की रात 8 बजे से 1 मई को सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगे।
इस समय फिलहाल उद्धव कैबिनेट की बैठक चल रही है। मंत्रिमंडल की इस मीटिंग में नई पाबंदियों की घोषणा हो सकती है। अगले 48 घंटे में सरकार की ओर से बड़े फैसले हो सकते हैं। इसी बीच खबर है कि किराना की दुकानों को सिर्फ 4 घंटे खोलने का आदेश आ सकता है। सब्जी मंडियों में भीड़ कम करने के लिए मंडी का वक्त कम हो सकता है। सरकार के आदेश के अनुसार किराने का सामान, सब्जी की दुकानें, फल विक्रेता, डेयरियां, बेकरी, कन्फेक्शनरी, सभी प्रकार की खाद्य दुकानें, कृषि उपज से संबंधित दुकानें, पेट फूड की दुकानें, सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगे। हालांकि होम डिलिवरी सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक जारी रहेगी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


