Home Crime बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद, तीन लोगों को पुलिस ने किया...

बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

35
0

नाशिक। पिछले कुछ दिनों से जिले के ग्रामीण इलाकों में अपराधों की संख्या बढ़ रही है. हत्या, डकैती, चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है। इसी के चलते जिले में अवैध हथियारों की तस्करी भी जोर पकड़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीण पुलिस की ओर से चलाए गए ऑपरेशन में बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सुरगना में कुछ लोगों के पास अवैध हथियार हैं. इसके आधार पर जब पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तो पहले उन्होंने अस्पष्ट जवाब दिए। बाद में पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वे टूट गए। उनके पास से तीन पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक एयरगन, एक चॉपर, एक छुरी और एक तमंचा मिला है। पुलिस ने इस मामले में अंकेश एकखंडे, श्याम पवार और आकाश भगरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने हथियारों का इतना बड़ा जखीरा क्यों जमा किया ? वे क्या करना चाहते थे. क्या किसी की हत्या की योजना बनाई गई थी, इसकी जांच की जा रही है।