मुंबई। कोरोना को काबू में लाने के लिए मास्क सबसे अधिक आवश्यक है। मुंबई में कोरोना को रोकने में मास्क लगाने की बाध्यता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मनपा प्रशासन कोरोना पर अंकुश लगाने और शहर में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. इसके चलते मनपा ने लापरवाह लोगों पर कार्रवाई करने के लिए क्लीनअप मार्शल की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मनपा का कहना है मास्क नहीं लगाने वालों पर दंड लगाकर वसूली कर अपनी तिजोरी भरना लक्ष्य नहीं है। लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। कोरोना की तीसरी लहर नियंत्रण में भले आ गई है लेकिन इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना जरूरी है. बिना मास्क घूमने और कहीं भी थूकने वालों पर कार्रवाई के लिए 1000 फील्ड मार्शल की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है. प्रत्येक वार्ड में 30 से 60 मार्शल तैयार किए जाएंगे. इसके पहले मार्शल के साथ ही रेलवे और पुलिस को भी कार्रवाई का अधिकार दिया गया था. मनपा ने मुंबई में 750 मार्शल नियुक्त किए थे. इस संख्या को बरकरार रखते हुए अब इसे बढ़ा कर 1000 किया जा रहा है. बिना मास्क घूमने और थूकने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है.
कोरोना की शुरुआत से अब तक बिना मास्क के 43 लाख 81 हजार 562 लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे 87 करोड़ 11 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है. इसमें मनपा ने 34 लाख 97 हजार 149 लोगों से 69 करोड़ 42 लाख 98 हजार 875 रुपये वसूल किया है. मुंबई पुलिस की तरफ से 8 लाख 522 लोगों पर कार्रवाई कर 17 करोड़ 21 लाख 4,400 रुपये वसूल किये हैं. जबकि रेलवे की ओर से 23,891 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 47लाख 78 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया है.





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


