मुरबाड, तहसील कार्यालय के पास प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई. आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती रहीं. आग करीब रात के आठ बजे लगी. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. लेकिन आग की लपटें काफी ऊंची होने और दूर तक फैल जाने की वजह से आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
मुंबई से सटे ठाणे में स्थित मुरबाड के एमआईडीसी में यह कंपनी स्थित है. इस आग में प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी पूरी तरह से खाक हो गई है. मुरबाड के एमआईडीसी परिसर में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. यहां आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. स्थानीय लोग इस आग की वजह से एक बार फिर दहशत में हैं. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि इस इलाके में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला आखिर कब थमेगा?
इससे पहले भी बॉम्बे कूलर, टेक्नोक्राफ्ट, मोरेश्वर प्लास्टिक कंपनी जैसी फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. रविवार की रात आठ बजे एक बार फिर प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई. आग लगने के बाद यह बेहद तेजी से फैली. थोड़ी ही देर में आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से यह किसी जंगल में लगी हुई आग की तरह दिखाई दे रही थी. प्लास्टिक कंपनी में लगी इस आग ने तेजी से आस-पास के हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया.





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


