मुंबई, ‘बिग बॉस ओटीटी २’ के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया जा रहा था। उन पर आरोप था कि वह न सिर्फ रेव पार्टी का आयोजन करते हैं, बल्कि उस पार्टी में तरह-तरह के गैर-कानूनी चीजों की सप्लाई भी करवाते हैं। मेनिका गांधी ने नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी, वहीं इस मामले में अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में अब बिग बॉस ओटीटी २ के एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो रहा है। पैâजान अंसारी ने इस नए नाम का खुलासा किया है।
सांप का जहर सप्लाई करने के केस में बिग बॉस ओटीटी २ के विनर एल्विश यादव के साथ उनकी दोस्त और बिग बॉस ओटीटी २ की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी का नाम भी सामने आ रहा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है। दरअसल, एक्टर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि इस केस में एल्विश के साथ साथ मनीषा रानी का भी हाथ है। फैजान के मुताबिक, केस से जुड़े सारे सबूत मनीषा रानी के फोन पर मौजूद है, जिसकी मुंबई पुलिस को तलाश है।
फैजान अंसारी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में मनीषा रानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंटरव्यू में फैजान अंसारी ने दावा किया है कि सोशल मीडिया सेंशन मनीषा रानी भी एल्विश यादव के साथ रेव पार्टी में जाती थीं। इस केस में एल्विश के साथ-साथ मनीषा रानी भी शामिल हैं। इसके अलावा फैजान अंसारी ने एल्विश पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि एल्विश यादव का बहुत बड़ा नेटवर्क है। वह कई बड़े लोगों को जानता है। वह ड्रग डीलर है। फैजान ने कहा है कि वह एल्विश के खिलाफ एक हफ्ते के अंदर कोर्ट में सबूत भी पेश करेंगे।
बता दें कि एल्विश यादव पर एक्टर फैजान अंसारी से पहले मेनिका गांधी ने रेव पार्टीज में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया था। हालांकि, एल्विश ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है, वहीं अब इस केस में एल्विश के साथ-साथ उनकी दोस्त मनीषा रानी का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, मनीषा रानी की तरफ से इस मामले में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।





Users Today : 46
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 878
Users This Month : 336
Users This Year : 9286
Total Users : 70493
Views Today : 57
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 533
Views Last 30 days : 1137
Views This Month : 460
Views This Year : 10497
Total views : 106520
Who's Online : 1


