मुंबई, विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी। अब विज्ञान का एक खतरनाक अंजाम देखने को मिला है। यह घटना दक्षिण कोरिया की है। वहां एक रोबोट ने कृषि उपज वितरण केंद्र में एक शख्स को कुचलकर मार डाला।
असल में रोबोट सब्जियों के बॉक्स को शिफ्ट कर रहा था। इसी बीच उसका सेंसर खराब हो गया। इतने में वह ४० साल के काम करने वाले शख्स को मिर्ची का बॉक्स समझ बैठा। रोबोट के हाथ ने उस शख्स को जकड़ लिया। इसके बाद उसने ऊपरी शरीर को एक कन्वेयर बेल्ट पर धकेल दिया। इससे उसे काफी चोटें आर्इं और उसकी मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि योनहाप पुलिस ने की है। इस साल दक्षिण कोरिया में इस तरह की यह दूसरी घटना है। यह घटना हमें बताती है कि जिन जगहों पर रोबोट का इस्तेमाल होता है वहां सुरक्षा को लेकर कितनी सावधानी बरतनी की जरूरत है। मृतक की उम्र ४० साल थी। वह रोबोटिक्स कंपनी में कर्मचारी था। वह दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में कृषि उपज के एक वितरण केंद्र में काम करता था। दरअसल, रोबोट शिमला मिर्च से भरे बक्से उठा रहा था। इसी बीच रोबोट में तकनीकी खराबी आ गई। उसने वहां काम कर रहे शख्स को मिर्ची का बॉक्स समझ लिया। इसके बाद रोबोट ने उसे कन्वेयर बेल्ट से पकड़ लिया और नीचे धकेल दिया। इस कारण उसके चेहरे और छाती पर चोट आर्इं और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मिर्च छंटाई के लिए लगाए गए रोबोट में सेंसर की खराबी सामने आई थी। इस कारण ही रोबोट इंसान और डब्बे में फर्क नहीं महसूस कर पाया। इस कारण यह घटना हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित शख्स को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


