पुणे:महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बार फिर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह दिल दहला देने वाली घटना शनिवार साढ़े आठ बजे की है। दरअसल एक महिला अपने पति के साथ होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट करने गयी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुणे के दौंड तहसील में घटी है। इसके पहले भी पुणे शहर में गैंगरेप की घटना सामने आ चुकी है।
पुणे शहर में हुई गैंगरेप की घटना को तब अंजाम दिया गया जब महिला पति के साथ होटल गई थी। इस दौरान पति होटल में कुछ पूछताछ करने के लिए अंदर गए हुए थे जबकि महिला बाहर उनका इंतजार कर रहे थी। तभी होटल के बाहर कुछ लोग महिला के पास आए और उससे कहा कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी हालत गंभीर है, जल्दी चलना पड़ेगा। यह सुनकर परेशान महिला तुरंत उनके साथ चली गई। जिसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
जब महिला होटल के बाहर अपने पति का इंतज़ार कर रही थी। तब आरोपियों ने महिला को झूठ बोलकर फंसाया और यह कहा कि उसके भाई की एक्सीडेंट हो गया है। उसकी हालत गंभीर है। जब महिला को उनकी बातों पर यकीन हो गया तब महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक वीरान जगह पर लेकर गए। आरोपी महिला को होटल से तकरीबन 7 किलोमीटर दूर लेकर गए थे। जिसके बाद पांच लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पीड़ित महिला ने पुणे के यवत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 385
Views This Month : 142
Views This Year : 3457
Total views : 99480
Who's Online : 1


