Home Crime विमान में बम की झूठी सूचना देने वाले यात्री के खिलाफ मामला...

विमान में बम की झूठी सूचना देने वाले यात्री के खिलाफ मामला दर्ज

34
0

मुंबई: सीट के नीचे बम रखे होने की झूठी सूचना देने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. जिस यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसका नाम मोहम्मद नासिर अली अयूफ है. मुंबई एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट की सीट नंबर 21(सी) पर बैठे मोहम्मद नासिर ने बताया कि उनकी सीट के नीचे बम है. इसलिए तुरंत विमान का निरीक्षण किया गया. लेकिन विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. लेकिन इस घटना के कारण फ्लाइट देर से लखनऊ के लिए रवाना हुई.
इस पूरी घटना के बाद एयरलाइन कर्मचारी की शिकायत पर एयरपोर्ट पुलिस ने मोहम्मद नासिर के खिलाफ गलत जानकारी देने का मामला दर्ज किया है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. आरोपी दूसरे व्यक्ति की सीट नंबर पर बैठा था. वह वहां से उठने से इनकार कर रहा था. उस वक्त जब उससे पूछा गया तो उसने झूठ बोल दिया कि सीट के नीचे बम है. नासिर की सीट संख्या 15(ए) थी. पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला है कि घटना के पीछे कोई साजिश नहीं थी.