मुंबई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) का दौरा रद्द हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता के इस दौरे के लिए तैयारियां जोरों से चल रही थी। लेकिन शाह का 15 फरवरी को प्रस्तावित दौरा अब टल गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह 15 फरवरी को छत्रपति संभाजीनगर आने वाले थे। शाह महाराष्ट्र के अकोला, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर के 15 लोकसभा क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे। इस यात्रा के दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समेत अन्य प्रमुख नेताओं के उपस्थित रहने की योजना बनाई गई थी। लेकिन अब उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह तीनों जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कर उन्हें चुनावों में जीत का मंत्र देने वाले थे। 15 फरवरी को वह सबसे पहले अकोला में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करने वाले थे। अकोला की बैठक में अमित शाह अकोला, बुलढाणा, अमरावती, यवतमाल-वाशिम और वर्धा लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा करने वाले थे।
अकोला में बैठक के बाद अमित शाह उत्तर महाराष्ट्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के लिए जलगांव में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे। इसके बाद शाम को वह छत्रपति संभाजीनगर के दौरे पर जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान शाह बड़ी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले थे।





Users Today : 54
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 344
Users This Year : 9294
Total Users : 70501
Views Today : 75
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 551
Views Last 30 days : 1155
Views This Month : 478
Views This Year : 10515
Total views : 106538
Who's Online : 1


