मुंबई : मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर उतार पर है। फिलहाल नए केस के मुकाबले हर रोज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद ज्यादा है। यानी कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को दरकिनार कर दें तो कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। मुंबई में भी कोरोना नियंत्रण में है। नए केस औसतन रोज 350-450 के करीब आ रहे हैं। कोरोना से होने वाली मृत्यु की संख्या में भी कमी आई है, दुकानें खुली हैं, कार्यालय खुले हैं, लेकिन मुंबई लोकल में अब भी कई तरह की शर्तें कायम हैं। सबके लिए मुंबई लोकल कब से चलनी शुरू होगी? इसक जवाब मंगलवार को केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री राव साहब दानवे ने दिया है।
पत्रकारों से बात करते हुए राव साहब दानवे ने कहा, “मुंबई लोकल ट्रेन सबके लिए शुरू करने में केंद्र सरकार को कोई समस्या नहीं है। कोरोना कंट्रोल में होने की बात कहते हुए राज्य सरकार जैसे ही एक पत्र लिखकर केंद्र से यह आग्रह करेगी, हम तुरंत इजाजत दे देंगे।” यानी केंद्रीय मंत्री ने गेंद राज्य सरकार के पाले में डाल दी है। राज्य सरकार तय कर ले तो केंद्र सरकार तुरंत मुंबई लोकल ट्रेन सबके लिए शुरू कर सकती है। फिलहाल मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए वैक्सीनेशन कंप्लीट होना जरूरी है। इसके बाद भी लोकल में यात्रा मासिक पास बना कर ही कर सकते हैं। यानी लोकल का टिकट नहीं मिल रहा है, अगर आपको हफ्ते में दो-तीन दिनों के लिए भी कहीं जाना है तो मंथली पास बनाना पड़ेगा. आज हर मुंबईकर और मुंबई के आसपास के शहरों से मुंबई आने वाले यात्रियों के दिमाग में एक ही सवाल है। मुंबई लोकल सबके लिए कब से?
मुंबई और इसके आसपास कई ऐसे लोग हैं जो वैक्सीनेशन नहीं हो पाने के कारण मुंबई लोकल ट्रेन में सफ़र नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग वैक्सीन की दूसरी डोज के इंतज़ार में हैं, जब उनका नंबर आएगा और उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी, तब जाकर वे मुंबई लोकल ट्रेन में सफर कर पाएंगे। वैक्सीनेशन नहीं होने में उनका कोई दोष नहीं है, लेकिन जरूरत होने पर भी उन्हें मुंबई लोकल में सफर करने की इजाजत नहीं है।
इसकी वजह से कई लोगों का काम-धंधा प्रभावित हो रहा है, जब तक मुंबई लोकल पूरी क्षमता से सबके लिए नहीं चलेगी तब तक कई व्यवसाय, कार्यालय, उद्योग पूरी क्षमता से शुरू नहीं हो पाएंगे। ऐसे में आम मुंबईकरों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही है कि मुंबई लोकल सबके लिए जल्दी से जल्दी शुरू की जाए। अब केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री ने केंद्र का रुख तो साफ कर दिया है और यह मामला राज्य सरकार के पाले में डाल दिया है। देखना यह है कि सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार क्या कदम उठाती है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


